शाहजहांपुर ब्यूरो
दो अलग-अलग मामलों में जहां थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने भिन्न-भिन्न अभियोगों मे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया तो थाना कलान पुलिस के हत्थे एक वारंटी लग गया।
थाना गढ़िया रंगीन थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार रावत तथा उपनिरीक्षक जोर सिंह एवं कांस्टेबल अंकुर तोमर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को भिन्न-भिन्न आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र पाल सिंह थाना क्षेत्रांतर्गत जगतियापुर तिराहे दिखाई दिया। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ा लिया और गिरफ्तार कर थाने ले आई।
थानाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त बदायूं के ग्राम तामिलगंज थाना दातागंज निवासी है। इसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
इसी प्रकार थाना कलान प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार एवं नितिन मलिक तथा हेड कान्स्टेबल अशोक शर्मा ने लगभग चार आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्त जितेंद्र उर्फ़ गर्रा पुत्र राम सिंह ग्राम वसई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त जितेंद्र के खिलाफ कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।