बहुगुल नदी का जल स्तर बढ़ा, डीएम ने किया निरीक्षण

दैनिक उजाला-24 ब्यूरो शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद क्षेत्र में गंगा व रामगंगा में आयी बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने वहां पहुंच स्थिति का जायजा लिया और प्रशासनिक अमले को बाढ़ग्रस्त इलाकों में त्वरित लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में गर्रा तथा खन्नौत नदियों में जहां उफान में आ रही गर्रा नदी में बीती रात से जलस्तर घटना शुरू हो गया है लेकिन खन्नौत नदी में अभी भी स्थिति जस की तस है। खन्नौत में जलस्तर स्थिर बना हुआ है।

नरौरा बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी से शाहजहांपुर तथा फर्रुखाबाद के गंगा, रामगंगा तथा बहेगुल नदियों के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी अब लोगो के घरों तक में घुस आया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा बुरा हाल महिलाओं का है जिन्हें दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होने के लिए नावों से खुले स्थानों पर जाना पड़ रहा है। ग्राम बीघापुर तथा सिठौली में नावों में बैठकर जा रही महिलाओं की तस्वीरें सामने आई हैं।


जलालाबाद तहसील के अंतर्गत मिर्जापुर व कलान क्षेत्रों में गंगा नदी व रामगंगा तथा बहेगुल नदियों में उफान आया पड़ा है। बाढ़ के पानी ने खेतों में खड़ी फसलों को लील लिया है। जबकि संपर्क मार्गो पर भी नदियों का पानी बह रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह आज जलालाबाद तहसील के ग्राम रायपुर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। डीएम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यहां की स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने यदि नरौरा से आगे पानी डिस्चार्ज नहीं किया जाता है तो दो-चार दिन में यहां के हालातों में सुधार होना शुरू हो जाएगा। फिर भी जिला प्रशासन यहां पर आगे भी लोगों को राहत पहुंचाने में हरसंभव मदद करेगा।

Leave a Comment

Read More

Read More