दैनिक उजाला24( (शाहजहांपुर)। रोजा स्थित हरि कोशल त्यागी पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति की कोषाध्यक्ष दीपिका त्यागी की आकस्मिक मृत्यु होने पर विद्यालय में एक श्रद्धांजलि व शोक सभा का आयोजन कर उनको याद किया गया।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर विद्यालय स्टाफ व गणमान्य लोगो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद करते नमन किया। सभी ने आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष रवेंद्र त्यागी ने कहा कि स्वर्गीया दीपिका त्यागी काफी समय से विद्यालय प्रबंध समिति में कोषाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाए दे रही थी। उन्होंने कहा वह एक कुशल वक्ता, कुशल मंच संचालक, धैर्यवान एवं बुद्धिमान महिला थी। वह बच्चो की शिक्षा के साथ संस्कार व खेलकूद स्वावलंबन की पक्षधर थी। संस्थाध्यक्ष ने बताया स्वर्गीया दीपिका स्कूल के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती थी।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से नीरा त्यागी, प्रियंका त्यागी, मयंक मिश्रा, सुमन, गिरजा, सृष्टि, दीक्षा, प्रज्ञा, सुगन्धा, अनामिका, रश्मि, सुरुचि, रविंद्र सिंह, पूनम, श्यामू अवस्थी, चंद्रशेखर, वीरेश चंद्र, मानु त्यागी, राखी, कनक, मनोज, चिन्मय त्यागी, प्रणव त्यागी, देव, विष्णु, वासु, नरेंद्र त्यागी, विनय आदि शामिल हुए।