भाजपा सदर विधायक के बड़े भाई के निधन पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शोक व्यक्त करने एटा पहुंचे

दैनिक उजाला-24 ब्यूरो एटा। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के बड़े भाई शशिकांत वर्मा के निधन की सूचना के बाद पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। वह सीधे सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के अरुणा नगर स्थित आवास पर पहुंचे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने सदर विधायक के बड़े भाई पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन व मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी मौजूद रहे।
इसी बीच एसएसपी श्याम नारायण सिंह तथा सीओ सदर संजय सिंह भी सदर विधायक के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने सदर विधायक के बड़े भाई पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा से मिलकर शोक व्यक्त किया। वहीं जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के आवास पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचने लगे। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव, पूर्ब एमएलसी सुधाकर वर्मा, सपा नेता जमशेद आलम सहित कई विधायक एवं पूर्व विधायक अरुणा नगर आवास पर पहुंचे। जबकि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड स्वयं कई दिनों से हरियाणा में विधानसभा चुनावों में व्यस्त हैं। बताया गया कि यह दुखद समाचार मिलते ही वह वहां से एटा के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Comment

Read More

Read More