आईजी बरेली ने शाहजहांपुर में बैठक कर लंबित मामले जल्द निपटाने एवं त्योहारों पर कानून व्यस्था को सख्त करने के निर्देश दिए

दैनिक उजाला-24 ब्यूरो शाहजहांपुर। बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ राकेश सिंह शाहजहांपुर पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी सहित सभी पुलिस अधिकारियों के साथ आगामी त्यौहारों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण बैठक की। वहीं, उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था एवं शिकायतों व प्रार्थना पत्रों सहित लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के विषय में दिशा निर्देश दिए।

बरेली परिक्षेत्र के महानिरीक्षक डॉ राकेश सिंह आज अचानक शाहजहांपुर पहुंचे। जहां उन्होंने आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में सुदृढ़ कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने जनपद में आगामी त्यौहारों पर शांति व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आईजी के शाहजहांपुर पहुंचने पर सलामी दी गई।
आईजी के शाहजहांपुर पहुंचने पर सलामी दी गई।

बैठक के दौरान आईजी ने शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा लम्बित विवेचनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि लम्बित विवेचनाओं को शीघ्र विधिक तरीके से निबटान कर उन्हें समय से निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा आगामी दिनों में लगातार कई त्यौहार आ रहे हैं।

जिसमें क्षेत्र में कानून एवं शांति-व्यवस्था स्थापित करने में पुलिस को महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होता है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर और लोगों से मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

बैठक में आईजी डाॅ राकेश सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More

Read More