30 सितंबर को गणेश शोभायात्रा के साथ शुरू होगा रामलीला मंचन, समाजसेवी धीरू भैया ने व्यवस्थाएं देखीं

दैनिक उजाला 24।(संजय जैन एवं अभिनव गुप्ता ) श्रीरामलीला समिति खिरनीबाग की ओर से आयोजित होने वाली पारंपरिक श्रीरामलीला की तैयारियां पूरे जोर पर हैं। 28 सितंबर को समाजसेवी चन्द्रशेखर खन्ना उर्फ़ ‘धीरू भैया’ ने रामलीला मैदान पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही आयोजन को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस ऐतिहासिक रामलीला का मंचन पिछले नौ दशकों से हो रहा है। यह रामलीला शाहजहांपुर जिले की सबसे पुरानी रामलीला मानी जाती है।

बच्चों के लिए विशेष झूले और मनोरंजन के अन्य साधन भी होंगे

30 सितंबर को गणेश शोभायात्रा के साथ शुरू होगा रामलीला मंचन, समाजसेवी धीरू भैया ने व्यवस्थाएं देखीं
धीरू भैया ने बताया कि रामलीला का मंचन पूर्व की तरह इस बार भी पूरे उत्साह के साथ किया जाएगा। इस बार मेले को और भी बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे लोग और अधिक आकर्षित हों। यहां बच्चों के लिए विशेष झूले और मनोरंजन के भी साधन होंगे। वहीं, महिलाओं के लिए चाट-पकौड़ी और अन्य स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों का प्रबंध भी किया जा रहा है।

30 सितंबर को श्रीगणेश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ
मेले के दौरान दुकानें, स्टाल, और ठेले समिति द्वारा निर्धारित नक्शे के अनुसार ही लगाए जाएंगे। ताकि आने-जाने वालों को कोई परेशानी न हो और दर्शक रामलीला का पूरा आनंद उठा सकें। श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ 30 सितंबर को श्रीगणेश शोभायात्रा के साथ होगा। जो नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसके बाद विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंचन का प्रारंभ होगा।

30 सितंबर को गणेश शोभायात्रा के साथ शुरू होगा रामलीला मंचन, समाजसेवी धीरू भैया ने व्यवस्थाएं देखीं

1932 में पहली बार शुरू हुई थी रामलीला

खिरनीबाग रामलीला की शुरुआत 1932 में समाजसेवी शिव प्रसाद सेठ और पूर्व सांसद बिशन चंद्र सेठ ने जन सहयोग से की थी। तब से यहां हर साल रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। जिसमें श्रीराम राज्याभिषेक और शोभायात्रा भी शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी वर्षों से इस समिति के संरक्षक रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने निवास राजभवन में समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की थी। इस बार के आयोजन को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के लिए पूरी टीम उत्साहपूर्वक कार्यरत है।


शाहजहांपुर में खिरनीबाग स्थित रामलीला का मंच की तैयारियां चल रहीं हैं। इसे और आकर्षक बनाने के लिए सजाया जा रहा है।

Leave a Comment

Read More

Read More