ककुहास पांचाल ब्राह्मण सभा के त्रि-वर्षीय चुनाव को लेकर हुई बैठक

दैनिक उजाला-24, शाहजहांपुर। ककुहास पांचाल ब्राह्मण सभा की एक आवश्यक बैठक बिसरात घाट स्थित श्रीविश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। जिसमें सभा के त्रि-वर्षीय चुनाव की प्रक्रिया के संबंध में नरेश पांचाल ने सदस्यता अभियान चला कर विधिवत मतदाता सूची तैयार करा कर तदनुसार चुनाव कराए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी ने स्वागत किया।

सभा में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि मतदाता सूची के लिए आजीवन सदस्यता शुल्क पांच सौ व साधारण सदस्यता शुल्क एक सौ रूपए तय किया गया। सदस्यता अभियान दस अक्टूबर से प्रारंभ हो कर तीस नवंबर तक चलेगा। इसके बाद ही मतदाता सूची तैयार की जाएगी। सभा में तय हुआ कि जनपद शाहजहांपुर में निवास करने वाला कोई भी ककुहास वंशी सदस्य बन सकता है। सभा में चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए ग्यारह हज़ार तथा महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए इक्यावन सौ रूपए शुल्क निर्धारित किया गया। यह भी तय हुआ कि एक बार किसी भी पद के लिए जमा हुआ शुल्क किसी भी दशा में वापस नहीं किया जाएगा। यह शुल्क संस्था के फंड में जमा रहेगा। नरेश पांचाल ने बताया कि अध्यक्ष व महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष पदों के लिए सात दिसंबर को नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। उन्होंने बताया पच्चीस दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम तक मतदान होगा। बताया मतगणना उसी दिन होकर परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

यह दैनिक उजाला का विज्ञापन है। आप कृपया खबर पढ़ना जारी रखें।

ककुहास पांचाल ब्राह्मण सभा त्रि-वर्षीय चुनाव संचालन के लिए पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। जिसमें नरेश पांचाल, महेश शर्मा बाबूजई, धीरज शर्मा विश्वकर्मा चौराहा, रवि शर्मा बजरिया व रामनिवास शर्मा सदस्यों को मनोनीत किया गया है। तब तक
कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष सुनील पारखी तथा उनकी कमेटी को चुनाव तक के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Comment

Read More

Read More