इस हफ्ते सोना 324 और चांदी पर 752 रुपए बढ़े, जाने क्या कितने पर पहुंचा गोल्ड और सिल्वर

Dainikujala24।  इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 28 सितंबर को सोने की कीमत 75,640 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। जो 5 अक्टूबर को बढ़कर 75,964 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इस सप्ताह सोने की कीमत में 324 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, चांदी की बात करें तो यह 91,448 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 92,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। यानी इसकी कीमत 752 रुपए बढ़ी है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:
देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग हैं। नीचे कुछ प्रमुख शहरों में सोने की ताजा कीमतें दी गई हैं:

दिल्ली : 22 कैरेट: 71,350 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: 77,820 रुपए प्रति 10 ग्राम

मुंबई: 22 कैरेट: 71,200 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: 77,670 रुपए प्रति 10 ग्राम

कोलकाता: 22 कैरेट: 71,200 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: 77,670 रुपए प्रति 10 ग्राम

चेन्नई: 22 कैरेट: 71,200 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: 77,670 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल: 22 कैरेट: 71,000 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: 77,450 रुपए प्रति 10 ग्राम

इस हफ्ते सोना 324 और चांदी पर 752 रुपए बढ़े,  जाने क्या कितने पर पहुंचा गोल्ड और सिल्वर

साल के अंत तक कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है। HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, सोना 78,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, वहीं चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक जा सकती हैं।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती
हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.5% की अप्रत्याशित कटौती की है। इससे अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ है और सोने की मांग बढ़ी है। फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में भी ब्याज दरों में और कटौती की संभावना है। जिससे सोने की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है।

फेस्टिव और शादियों के सीजन की डिमांड
भारत में फेस्टिवल सीजन (दुर्गा पूजा, दिवाली) और शादियों के मौसम की वजह से सोने की मांग में भारी वृद्धि देखी जा रही है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, इस साल भारत में सोने का आयात 850 टन तक पहुंच सकता है, जो पिछले साल के 750 टन से 100 टन अधिक है। इस बढ़ी हुई मांग ने भी सोने की कीमतों को ऊपर धकेला है।

कीमत की जांच करें
सोने की कीमत खरीदते समय उसकी जांच विभिन्न स्रोतों से करें, जैसे IBJA की वेबसाइट। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के आधार पर अलग-अलग होता है। ध्यान दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे गहने नहीं बनाए जाते क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है।

Leave a Comment

Read More

Read More