जश्न मनाकर खुश रहें, क्रिसमस के दिन सबसे ज्यादा प्रेंग्नेंट होती हैं महिलाएं, एक कप से ज्यादा कॉफी पीने से हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा

जश्न मनाकर खुश रहें, क्रिसमस के दिन सबसे ज्यादा प्रेंग्नेंट होती हैं महिलाएं, एक कप से ज्यादा कॉफी पीने से हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा

सुप्रभात,

आप और अपनी फैमिली की हेल्थ का ध्यान अच्छे से रख सकें। इसके लिए हम नई रिसर्च लाए हैं। इसमें आप जान सकेंगे कि किस तरह ज्यादा या कम गतिविधि से हमार सेहत पर क्या असर पढ़ रहा है।  इसमें आपको मिलेंगे प्रमुख हेल्थ अपडेट्स, महत्वपूर्ण रिसर्च से जुड़े आंकड़े और डॉक्टरों की रेलेवेंट सलाह। इसे मात्र 2 मिनट में पढ़कर आपको  मिलेगी सेहत से जुड़ी जरूरी जानकारी। (जश्न मनाकर खुश रहें, क्रिसमस के दिन सबसे ज्यादा प्रेंग्नेंट होती हैं महिलाएं, एक कप से ज्यादा कॉफी पीने से हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा , be-happy-by-celebrating-women-are-most-pregnant-on-christmas-day-drinking-more-than-a-cup-of-coffee-increases-the-risk-of-heart-attack)
जश्न मनाकर खुश रहें, क्रिसमस के दिन सबसे ज्यादा प्रेंग्नेंट होती हैं महिलाएं, एक कप से ज्यादा कॉफी पीने से हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा
पार्टी और जश्न करने से जिंदगी रहेगी खुशहाल 

अगर आप एक साथ बैठकर खाना खाते हैं या किसी प्रोग्राम में हिस्सा लेते हैं। तो यह आपके जीवन के लिए बहुत हैप्पी पल होते हैं। साथ में मिलकर जश्न मनाने से हमारी मानसिक और शारीरिक हेल्थ पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। इससे हमारी लाइफ हैप्पी रहती है। 

इंडियाना यूनिवर्सिटी के केली स्कूल ऑफ बिजनेस की सहायक प्रोफेसर केली गुल्लो वाइट द्वारा की गई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है। उनके अनुसार जब लोग एक साथ बैठकर खाना खाते हैं। जश्न मनाते हैं, या किसी इवेंट में भाग लेते हैं, तो यह उनके जीवन में सकारात्मकता लाता है और सामाजिक समर्थन को बढ़ाता है।

 सामाजिक इवेंट्स में शामिल होना और लोगों के साथ मिलकर वक्त बिताना मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कनेक्टिकट विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डेनिएल ब्रिक ने भी अपने शोध में इस बात की पुष्टि की है कि जब लोग फेस्टिवल्स या सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। तो वे खुद को अधिक समर्थ और खुश महसूस करते हैं। यह सामुदायिक समर्थन की भावना को भी मजबूत करता है। जिससे लोगों का आत्मविश्वास और सामाजिक नेटवर्क बेहतर होता है।

एक कप से ज्यादा कॉफी पीने वालों को हार्ट अटैक और हाईब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा 

जश्न मनाकर खुश रहें, क्रिसमस के दिन सबसे ज्यादा प्रेंग्नेंट होती हैं महिलाएं, एक कप से ज्यादा कॉफी पीने से हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा

जो लोग एक कप से ज्यादा कॉफी पीते हैं। उनमें हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। इसका खुलासा  एक महत्वपूर्ण रिसर्च में किया गया है। 

इस अध्ययन में जापान के 6,574 पुरुषों और 12,035 महिलाओं को शामिल किया गया। जिनकी उम्र 40 से 79 के बीच थी। ये सभी प्रतिभागी जापान कोलैबोरेटिव कोहोर्ट स्टडी का हिस्सा थे। जिसमें कैंसर और अन्य बीमारियों के लिए चेकअप किया जाता है। इन प्रतिभागियों के कॉफी और चाय पीने की आदतों का विश्लेषण किया गया।  हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग। जो दिन में दो या उससे अधिक कप कॉफी पीते हैं। उनमें दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा दोगुना हो जाता है।

नेशनल सेंटर फॉर ग्लोबल हेल्थ एंड मेडिसिन (आईएसओ टोक्यो) में निदेशक डॉ. हिरोयासु इसो का कहना है कि जो लोग सिर्फ एक कप कॉफी पीते हैं। उनमें यह हानिकारक प्रभाव देखने को नहीं मिलता। परंतु ज्यादा कॉफी पीने से जोखिम बढ़ सकता है।

जो जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित हुआ है। इस रिसर्च में पाया गया कि जो लोग उच्च रक्तचाप से ग्रसित होते हैं और दिन में दो या उससे अधिक कप कॉफी पीते हैं। उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा दोगुना हो जाता है। हालांकि, यदि वे सिर्फ एक कप कॉफी लेते हैं। तो यह खतरा काफी कम हो सकता है। इसके विपरीत, ग्रीन टी पीने से यह जोखिम नहीं बढ़ता है।

क्रिसमस के दिन सबसे ज्यादा प्रेंग्नेंट होती महिलाएं 

जश्न मनाकर खुश रहें, क्रिसमस के दिन सबसे ज्यादा प्रेंग्नेंट होती हैं महिलाएं, एक कप से ज्यादा कॉफी पीने से हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा

महलिाओं की प्रेंग्नेंसी को लेकर एक चौंकाने वाली रिसर्च समने आई है। रिसर्चर्स का मानना है कि इस दिन महिलाएं सबसे ज्यादा प्रेंग्नेंट होती हैं। 

दरअसल,  इस समय के आसपास सबसे ज्यादा महिलाएं गर्भवती होती हैं। इस फेनोमेनन को ‘हॉलिडे सेक्स’ के नाम से जाना जाता है। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने की प्रवृत्ति बढ़ती है। जिसका सीधा संबंध मौसम, छुट्टियों का माहौल और रोमांस के बढ़ते स्तर से जुड़ा हुआ है।

दिसंबर में खासकर क्रिसमस के आसपास, लोगों के बीच तनाव कम होता है और रोमांटिक माहौल बनता है। इस दौरान लोग सामाजिक आयोजनों और पार्टियों में हिस्सा लेते हैं। जो शारीरिक और भावनात्मक नजदीकियों को बढ़ावा देते हैं। वहीं,  सर्दियों के महीनों में धूप की कमी के कारण सेरोटोनिन का उत्पादन कम हो जाता है। सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है। जो हमारे मूड को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके कम होने से लोग रोमांटिक और इमोशनल तरीके से अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। जिससे शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा बढ़ जाती है।

रिसर्च में पाया गया कि छुट्टियों के सीजन के दौरान ‘सेक्स’ से संबंधित Google सर्च और कंडोम की बिक्री में बढ़ोतरी होती है। यह इंगित करता है कि लोग छुट्टियों के दौरान शारीरिक संबंध बनाने की योजना बनाते हैं।

एक सर्वे के अनुसार, 77% अमेरिकियों ने स्वीकार किया कि वे छुट्टियों के मौसम में शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा रखते हैं।  जबकि 67% लोगों ने कहा कि वे भावनात्मक नजदीकियां और प्यार के पलों को ज्यादा महत्व देते हैं।

गहरी और भारी आवाज वाले मर्द महिलाओं को ज्यादा पसंद 

जश्न मनाकर खुश रहें, क्रिसमस के दिन सबसे ज्यादा प्रेंग्नेंट होती हैं महिलाएं, एक कप से ज्यादा कॉफी पीने से हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा

महिलाओं द्वारा गहरी और भारी आवाज वाले पुरुषों की ओर आकर्षित होने के पीछे का कारण उनके टेस्टोस्टेरोन स्तर और उसके प्रभावों से जुड़ा है। शोध के अनुसार, गहरी आवाज वाले पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का उच्च स्तर होता है। जो न केवल उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को दर्शाता है। बल्कि यह भी संकेत देता है कि उनकी प्रजनन क्षमता अधिक हो सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ़ मोंटपेलियर की रिसर्चर मेलिसा बरकत डिफ्राड्स के अनुसार, एक पुरुष की आवाज़ में भारीपन उसकी प्रजनन क्षमता का संकेत हो सकता है। इसलिए ऐसी आवाज़ें महिलाओं को आकर्षित करती हैं।

इसके अलावा, यूनिवर्सिटी ऑफ़ ल्योन की एक अन्य रिसर्च में यह पाया गया कि महिलाएं उन पुरुषों को अधिक पसंद करती हैं जो उनके सामने शांत और हल्की आवाज में बात करते हैं। इस अध्ययन में यह भी देखा गया कि पुरुष भी उन महिलाओं को ज्यादा आकर्षक मानते हैं जिनकी आवाज गहरी और कम पिच वाली होती है।

अध्ययन से यह भी पता चलता है कि गहरी आवाज वाले पुरुषों को अधिक साथी मिल सकते हैं और उनके बच्चों की संख्या भी अधिक हो सकती है। वहीं, उच्च पिच वाली आवाज वाली महिलाएं भी पुरुषों को जल्दी आकर्षित करती हैं। जिससे उन्हें जल्दी साथी मिल जाते हैं।

ये भी पढ़ें..

संबंध कम बनाने से मौत का खतरा ज्यादा, रात की नौकरी करने से हो सकता है कैंसर, बेवफाई से बचने के लिए नर मक्खी अपनी साथी को कर देती है बेहोश

Leave a Comment

Read More

Read More