फील्ड गन से फायरिंग की प्रैक्टिस के दौरान ब्लास्ट, दो अग्निवीरों की जान गई

एजेंसी। महाराष्ट्र के नासिक स्थित आर्टिलरी सेंटर में फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान एक दुखद हादसा हुआ। जिसमें दो अग्निवीरों की जान चली गई। ये घटना तब घटी जब भारतीय फील्ड गन से फायरिंग की प्रैक्टिस की जा रही थी और गोला लोड करते वक्त अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 20 वर्षीय अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह और 21 वर्षीय सैफत शित की मृत्यु हो गई। उन्हें एमएच अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की जांच शुरू कर दी गई है।

NCP की नेता सुप्रिया सुले ने जवानों को शहीद का दर्जा देने की मांग 

NCP की नेता सुप्रिया सुले ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और मांग की कि इन दोनों जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाए और उनके परिवारों को मुआवजा प्रदान किया जाए। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि अग्निवीरों को शहीद का दर्जा देना उनके सम्मान और सेवा के प्रति उचित न्याय होगा।

इस घटना से पहले, राजस्थान के भरतपुर में 4 अक्टूबर को एक मॉक ड्रिल के दौरान भी एक अग्निवीर की मौत हो चुकी थी। जब एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था।

अग्निपथ स्कीम, जिसके तहत ये जवान भर्ती हुए थे। 2022 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 4 साल की सेवा के लिए युवाओं को सेना में भर्ती किया जाता है, और सेवा के बाद 25% को स्थायी किया जाता है।

Leave a Comment

Read More

Read More