जयपुर। HCG हॉस्पिटल जयपुर के परिसर में वूमेंस एंपावरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में एक विशेष कैंसर अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। 12 अक्टूबर को आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सही समय पर जांच के लिए प्रेरित करना था। संस्था की अध्यक्ष सुशीला सारस्वत ने बताया कि यह निशुल्क स्तन कैंसर शिविर महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया, जिसमें स्तन कैंसर की जांच निशुल्क की गई।
डॉक्टर नीतू जैन ने महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षण, खतरे और उससे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंसर महिलाओं में मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। शरीर के किसी हिस्से में असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि और इसका अनियंत्रित रूप से विभाजन कैंसर का कारण बनता है। आनुवांशिकता, पर्यावरणीय कारक, जीवनशैली में गड़बड़ी, और रसायनों के अधिक संपर्क में आने के कारण कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। स्त्री रोग विशेषज्ञों ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा सबसे अधिक देखा गया है।
सेमिनार के मुख्य अतिथि फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स कंट्रोल एडिशनल कमिश्नर राजस्थान, पंकज ओझा ने महिलाओं को रोजमर्रा की जिंदगी में बीमारियों से बचने के लिए सही खानपान की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमें किचन में उपयोग होने वाली वस्तुओं की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए और बाहर के खाने का उपयोग कम से कम करना चाहिए। उन्होंने किचन में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की उपयोगिता और गुणवत्ता की जानकारी भी साझा की।
एडवोकेट अभिषेक शर्मा ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की सलाह दी। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख अतिथि भी उपस्थित थे, जिनमें इंडिया क्वीन कोमल कंवर (स्टार ऑफ मारवाड़), ईशा कोहली (मॉडल और सोशल वर्कर), और पूजा शर्मा (स्टार ऑफ मारवाड़) शामिल थीं।
इस आयोजन में वूमेंस एंपावरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के कई प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें उपाध्यक्ष रेखा बंजारा, सचिव सूरजपाल बड़त्या (मकराना), कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, और अन्य सदस्यों में बबीता शर्मा, रौनक शर्मा, रेखा शर्मा, अनुराग जैन, दीप्ति मरोता, शोभा सिंह, वीनी जैन, आशा गुप्ता, मालती शर्मा, रेनू मोरवाल, कृष्ण शर्मा, कौशल्या देवी मीणा, गजराज सिंह मीणा, अंकित शर्मा, कोमल कंवर, देवेंद्र सिंह, संगम यादव, माला शर्मा, पूजा शर्मा, अनीता शर्मा, अनुज जैन, निर्मल सोनी, डॉक्टर शकुंतला मित्तल, सुनीता उदावत, संतोष सारस्वत, सुनीता सैनी, बबीता शर्मा, रौनक शर्मा, मालती शर्मा, रेनू मोरवाल, कृष्ण शर्मा, गजसिंह मीना, अंकित शर्मा, करतार सिंह, रेखा अग्रवाल, संगम यादव शामिल थे।
कैंसर अवेयरनेस सेमिनार का समापन सकारात्मक ऊर्जा और जानकारी के साथ हुआ। महिलाओं ने शिविर और सेमिनार के माध्यम से प्राप्त की गई जानकारी को बहुत उपयोगी बताया और इस तरह के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की, ताकि महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और भी बढ़ सके।