बरेली में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, 10 सेकेंड में जिंदगी खत्म

घटना स्थल पर लगी भीड़।

बरेली। सड़क हादसे में एक बाइक सवार की सिर्फ 10 सेकंड में दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में घटी। जहां तेज रफ्तार ऑटो और DCM ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पुरोहित शैलेश शुक्ला की जान चली गई।

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि शैलेश शुक्ला अपनी बाइक पर DCM के बगल से गुजर रहे थे। उसी समय, एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। शैलेश सीधे DCM ट्रक के नीचे चले गए। हादसा इतना भीषण था कि शैलेश ने हेलमेट पहन रखा होने के बावजूद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा किला थाना क्षेत्र के पंजाबपुरा इलाके का है। शैलेश शुक्ला अपने जिजवान के घर जा रहे थे। जब वे नगर पंचायत के सामने पहुंचे, तो अचानक यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शैलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

गाड़ियों की तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि दुर्घटना के समय सभी वाहन अत्यधिक तेज गति से चल रहे थे। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गाड़ियों की गति नियंत्रित होती और नियमों का पालन किया गया होता। तो यह हादसा टाला जा सकता था। कस्बे के अंदर स्पीड को कंट्रोल न करने की वजह से यह हादसा हुआ। जिसमें एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई।

शैलेश शुक्ला की अचानक मौत से उनका परिवार गहरे सदमे में है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शैलेश एक सम्मानित पुरोहित थे और अपने परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा थे।

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज की सहायता से घटना की सटीक जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे में शामिल DCM और ऑटो ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Comment

Read More

Read More