नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की करारी हार के बाद पूर्व सीएम को आतिशी को आप विधायक दल का नेता चुना गया है। अब दिल्ली विधानसभा में आतिशी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगी। रविवार को हुई बैठक में पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ 22 विधायक मौजूद रहे।
24 फरवरी से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। ये लंबे समय बाद दिल्ली की सत्ता में आई बीजेपी का पहला सत्र है। ये सत्र 27 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली नए विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद स्पीकर और डिप्टी स्पीकर नियुक्त किए जाएंगे।
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री से मुलाकात की
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को गृहमंत्री अमितशाह से मुलकात की। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर रेखा गुप्ता की शुभकामनाओं को मैसेज दिया। उन्होंने लिखा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताया है।