ब्रह्माकुमारीज : शिव जयंती महापर्व पर ओम शांति भवन में भव्य आयोजन, शांति शोभा यात्रा और आध्यात्मिक संकल्प

नोएडा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नोएडा सेक्टर 48 स्थित सेवा केंद्र पर शिव जयंती का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत परमपिता परमात्मा के आह्वान के साथ हुई।

सेवा केंद्र की संचालिका बीके रिचा दीदी, सेक्टर 26 से पधारी बीके राधा दीदी और अन्य बहनों ने मिलकर शिव ध्वजारोहण किया। 300 से अधिक भाई-बहनों की उपस्थिति में परमात्मा शिव का ध्वज फहराया गया और सभी ने परमात्म ज्ञान को अपने जीवन में अपनाने व परमात्म प्रत्यक्षता के लिए संकल्प लिया।

इसके बाद सेक्टर 48 में शांति शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़े, बुजुर्ग और बच्चे सभी ने उमंग-उत्साह के साथ भाग लिया। छोटे बच्चों ने भी इस यात्रा में शामिल होकर शांति और प्रेम का संदेश दिया। लाल और पीले रंग के लहराते हुए परमात्म ध्वजों के साथ यह यात्रा बहुत ही भव्य और सुंदर दिखाई दे रही थी।

यात्रा समाप्त होने के बाद सेवा केंद्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गीत-संगीत, नृत्य और नृत्य नाटिका के माध्यम से शिव जयंती का विशेष महत्व बताया गया। “हमारी कहानी, समय की ज़ुबानी” नृत्य नाटिका में समय के परिवर्तन और परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण को दर्शाया गया।

बीके रिचा दीदी ने शिव जयंती का आध्यात्मिक रहस्य समझाया और सभी को पांच विकारों रूपी अख के फूल, भांग और धतूरे को शिव को अर्पण कर पवित्रता का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस दृढ़ संकल्प से ही विश्व परिवर्तन का कार्य संपन्न हो सकता है। कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया और सभी को ब्रह्माभोजन कराया गया।

Leave a Comment

Read More

Read More