Sangam Yadav
चांदनी चौक के लहंगे पर एक शख्स ने निकाली तलवार, बिना दुल्हन बारात लौटी Sangam Yadav इस समय शादी का सीजन चल रहा है। शादी बारातों में आए दिन विवाद की भी खबरे सामने आ रही हैं। कहीं दुल्हन शादी से मना कर देती है, तो कहीं दुल्हा गायब हो जाता है। इसके अलावा कहीं हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत हो जाती है, लेकिन हद तो तब हो गई, जब दिल्ली के चांदनी चौक लहंगा विवाद की जड़ बन गया, एक शख्स ने तलवार निकाल ली और बारात बिना शादी के लौट गई। यह मामला हरियाणा के पानी पत का बताया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 फरवरी को पानीपत के एक मोहल्ले में शादी थी। अमृतसर से दुल्हा सज-धजकर बारात लेकर पहुंचा। साथ ही दुल्हन के लिए लहंगा लेकर भी आया। उसके पक्ष के लोग कह रहे थे कि दुल्हन वही लहंगा पहनेंगी, जो दुल्हा लेकर आया है। लेकिन परिवार वाले इस बात पर राजी नहीं हुए, उन्होंने कहा दुल्हन के लिए जो लहंगा दिल्ली के चांदनी चौक से 40 हजार रुपए में आया वह पहनेगी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।
लड़की वालों ने मांग बढ़ाई
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हंगामे के बीच एक शख्स ने तलवार निकाल ली, जिससे विवाद और बढ़ गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जिससे बारात को वापस लौटना पड़ा। वहीं, लड़की के पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़के वाले आपनी मांग बढ़ाए जा रहे थे। उन्होंने पहले 20 हजार रुपए का लहंगा मंगाया, फिर उससे ज्यादा महंगे लहंगे की मांग करने लगे। उनका आरोप है कि लड़की वाले महंगे उपहार मांग रहे थे।
आर्टिफिशियल ज्वैलरी लाने से भी मचा बवाल
लड़की की मां ने आरापे लगया है कि दुल्हा पक्ष के लोग दुल्हन को जरूरत की चीजे भी उपलब्ध नहीं करा पाए, वो सोने की जगह नकली ज्वैलरी ले आए। वहीं, पिछले दिल्ली में एक दुल्हे ने चोली के पीछे क्या है, गाने पर डांस करने की वजह से शादी टूट गई थी। वहीं, यूपी में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बलावा बरेली में एक दूल्हा नशे में इतना चूर हो गया कि उसने दुल्हन की जगह एक दोस्त को वरमाला पहना थी।