बरेली कमिश्नर बोलीं- शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें, होली भाईचारे के साथ मनाएं

बदायूं। होली को शांति पूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और डीएम निधि श्रीवास्तव ने अधिकारियों संग बैठक होली पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिया। इस दौरान कमिश्नर ने कहा कि होली सभी आपसी सामंजस के साथ मनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। बैठक में जुलूस और ग्रुप में निकलने वालों लोगों को पर नजर रखने को भी कहा। वहीं, शहर के लोगों से अपील की गई किसी भी तरह का विवाद उत्पन्न न हो।

सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित बैठक में मण्डलायुक्त ने कहा कि त्यौहारों पर खाद्य के नमूने लिए जाएं। सफाई व्यवस्था रखी जाए। समय से पानी की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने पर सख्त कार्रवाई की जाए। इससे पूर्व बरेली मण्डल बरेली की मण्डलायुक्त को कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

उन्होंने जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव के साथ सामान्य सहायक अनुभाग, न्यायिक अभिलेखागार, आंगल अभिलेखागार, राजस्व अनुभाग, एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, शस्त्र कार्यालय सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने पटलों पर पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके सम्बंधित कार्यों की स्थिति, प्रगति व लम्बित कार्यों के बारे भी जाना। कलेक्ट्रेट में बनी आनन्दा रसोई के भोजन का स्वाद चखकर उसकी प्रशंसा की। इसके अलावा वहीं एनआईसी के नवनिर्मित वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इसके पश्चात उन्होंने रूट मार्च भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैशव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, जिला राजस्व अधिकारी प्रवर्धन शर्मा, डिप्टी कलेक्टर कल्पना जायसवाल अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More

Read More