अगले तीन पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, हीटवेव की संभावना

There will be intense heat in the next three days, Meteorological Department has issued a yellow alert, possibility of heatwave

संगम यादव
नई दिल्ली। अगले तीन दिनों में दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग की के अनुसार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। इसके लिए आज से बुधवार तक भीषण गर्मी का ‘येलो’अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के अनुसार,अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री या उससे अधिक होने पर हीटवेव की आशंका जताई है। साथ ही अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इन दिनों दिन का तापमान बढ़ना शुरू हो गया है।

नई दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले यह 35.7 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, रविवार को उत्तरी दिल्ली में रिज वेधशाला 39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्टेशन रही, उसके बाद पीतमपुरा 38.9 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

रविवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से दो डिग्री कम है। सोमवार और मंगलवार को पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “चूंकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इसलिए शहर में लू चलने की संभावना है।

Leave a Comment

Read More

Read More