घरेलू गैस सिलेंडर हुआ 50 रुपए महंगा, अब दिल्ली में 853 में मिलेगा

अगर आप LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। सोमवार, 7 अप्रैल को केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपए का इज़ाफा कर दिया है। अब दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए से बढ़कर 853 हो गई है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बढ़ोतरी की जानकारी दी और कहा कि सरकारी तेल कंपनियों को लंबे समय से सिलेंडर सस्ते दामों में बेचने के चलते 41,000 रुपए करोड़ का घाटा हो चुका है। इसी घाटे को थोड़ा कम करने के लिए ये कदम उठाया गया है।

पहले कीमत: 500
अब नई कीमत: 550

पिछली बार कब सस्ता हुआ था गैस सिलेंडर?
महिला दिवस के दिन, आठ मार्च 2024 को सरकार ने रसोई गैस पर 100 की राहत दी थी। तब दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 903 से घटाकर 803 कर दी गई थी। अब एक बार फिर दाम बढ़ा दिए गए हैं।

 

Leave a Comment

Read More

Read More