महाराष्ट्र में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से पहली मौत, एक्टिव केस 101 पहुंचे

महाराष्ट्र । सोलापुर में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से पहली मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को इस मामले की पुष्टि की, हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में 26 जनवरी तक GBS के 101 सक्रिय मरीज हैं। इनमें पुणे से 81, पिंपरी चिंचवाड़ से 14, और अन्य जिलों से 6 मरीज शामिल हैं। मरीजों में 68 पुरुष और 33 महिलाएं हैं। पुणे में 16 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

GBS का पहला मामला 9 जनवरी को पुणे में सामने आया था, जब एक मरीज अस्पताल में भर्ती हुआ। इसके बाद से एक्टिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनमें 19 मरीज 9 साल से कम उम्र के हैं, जबकि 50-80 साल की उम्र के 23 मरीज हैं।

राज्य सरकार ने GBS के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जनता को सावधानी बरतने और लक्षणों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Read More

Read More