शाहजहांपुर ब्यूरो
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज यहां विनोबा सेवा आश्रम में संत विनोबा भावे की 129वीं जयंती अवसर पर पहुंचे। जहां उन्होंने संत विनोबा भावे जी की मूर्ति पर सूत की माला से माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विनोबा सेवा आश्रम में जयंती समारोह से पूर्व आश्रम में एम्बुलेंस के उपकरणों एवं व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा लगाए गए नेत्र शिविर कैंप का अवलोकन भी किया। उपमुख्यमंत्री ने आश्रम में विनोबा भावे एवं महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर सूत की माला से माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने विनोबा दर्शन का लोकार्पण व पुस्तकालय एवं वाचनालय का निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बरतारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। वहीं उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा नवजात शिशुओं को अन्नप्रासन कराया।
उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि लोगों को उच्च कोटि की चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिए कि जल जनित बीमारियों से प्रभावित लोगों को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनका उचित इलाज किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजो को गांव में ही इलाज मिलना सुनिश्चित करे चिकित्सा विभाग।