शाहजहांपुर ब्यूरो (संजय जैन)
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज यहां विनोबा सेवा आश्रम में संत विनोबा भावे की 129वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। जहां उनकी अगवानी आश्रम संस्थापक रमेश भईया एवं विमला बहन ने करते हुए उपमुख्यमंत्री को सूत की माला प्रदान कर उनका स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बनतारा स्थित बिनोवा सेवा आश्रम के अहिंसा प्रेक्षागृह में आयोजित रामहरि समागम में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे। जहां उन्होंने लोगो को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य ट्रस्टी साबरमती आश्रम गुजरात के जयेश भाई पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
रामहरि समागम कार्यक्रम मे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संत विनोबा भावे की 129वीं जयंती पर नमन करते हुए कहा कि विनोबा भावे ने आजादी से पहले भारत की जैसी परिकल्पना की थी उसको धरातल पर उतारने का कार्य किया। आचार्य विनोब भावे भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रसिद्ध गांधीवादी नेता थे। उन्होंने गरीब लोगों की सहायता के लिए अभियान चलाकर गरीबों को भूदान कार्य किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विनोबा भावे ने गांधी जी के साथ मिलकर भारत देश को सुधारने का कार्य किया। उन्होंने अपने कार्यों से हजारों लोगों का जीवन बदलने के लिए भूदान यज्ञ आंदोलन की शुरुआत की। इस आंदोलन में लोग अपनी जमीन देते थे जिसे बाद में भूमिहीन लोगों को वितरित किया गया।
ब्रजेश पाठक ने कहा जिसने ज्ञान को आचरण मे उतार लिया उसने ईश्वर को ही मूर्तिमान कर लिया। उन्होंने कहा विनोबा भावे एक अहिंसक और स्वतंत्रता के कार्यकर्त्ता, समाज सुधारक और आध्यात्मिक शिक्षक थे। विनोबा जी ने अहिंसा और समानता के अपने सिद्धांतों का पालन किया।
उन्होंने अपना जीवन गरीबों और दलितों की सेवा हेतु समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर ददरौल विधायक अरविन्द कुमार सिंह, जलालाबाद विधायक हरीप्रकाश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया एवं संरक्षक विमला बहन, सीडीओ डॉ०अपराजिता सिंह, एडीएम संजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।