भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम, इस खिताब को 5 बार जीत चुका है इंडिया

हुलुनबुइर, चीन (Hulunbuir, China भारत ने मंगलवार को हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) का खिताब अपने नाम कर लिया।

इस फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।

भारत ऐसे मुकाबले पांच बार जीत चुका है। यह मुकाबला चीन के हुलुनबुइर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में हुआ।

जहां इंडिया ने अपनी जीत का परचम लहराया। 

भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।

मैच का एकमात्र गोल 51वें मिनट में जुगराज सिंह ने किया।

इस गोल के पीछे कप्तान हरमनप्रीत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिन्होंने अभिषेक को पास दिया। अभिषेक ने डी के अंदर जुगराज को पास दिया।

जिन्होंने गेंद को डिफलेक्ट करके गोल में डाल दिया।

इस मैच में दोनों टीमों को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारत को 4 और चीन को 5 पेनल्टी कॉर्नर प्राप्त हुए। हालांकि दोनों टीमें इन्हें गोल में बदलने में असफल रहीं।

अभिषेक सिंह ने 8वें मिनट में सीधा शॉट मारा
पहले क्वार्टर का खेल दोनों टीमों के बीच बराबरी पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने कई अवसर बनाए। लेकिन चीन के गोलकीपर ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया।

अभिषेक सिंह ने 8वें मिनट में एक सीधा शॉट लगाया। जिसे चीन के गोलकीपर ने रोक दिया।

भारतीय आक्रमण ने दमदार खेल दिखाया। लेकिन गोल में परिवर्तित करने में नाकाम रहे।

चीन के डिफेंडरों ने भारतीय अटैक को रोका

दूसरे क्वार्टर में चीन की टीम ने कड़ी टक्कर दी। इस दौरान भारत को बहुत कम मौके मिले। जबकि चीन के डिफेंडरों ने भारतीय अटैक को प्रभावी ढंग से रोका।

दोनों टीमें दूसरे और तीसरे क्वार्टर में गोल करने में नाकाम रहीं। हालांकि चीन ने आक्रामक खेल दिखाया।

 मैच के अंतिम मिनटों में चीन ने अपने गोलकीपर को हटाया 
चौथे क्वार्टर में भारत ने खेल का दबदबा बनाया। जुगराज का गोल भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिलाने में सफल रहा।
 मैच के अंतिम मिनटों में चीन ने अपने गोलकीपर को हटा दिया। ताकि वे बराबरी कर सकें। लेकिन भारतीय डिफेंस ने उनकी सभी कोशिशों को विफल कर दिया। जुगराज का गोल अंततः निर्णायक साबित हुआ।
भारत ने अब तक इस खिताब को 5 बार जीता

भारत की हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है।

इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2011 में हुई थी और भारत ने अब तक इस खिताब को 5 बार जीता है।

जो इसे सबसे सफल टीम बनाता है। पाकिस्तान ने इस प्रतियोगिता को 3 बार जीता है।

जबकि साउथ कोरिया ने 2021 में खिताब अपने नाम किया था।

इस जीत के साथ भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का डिफेंडिंग चैंपियन बना रहा। अब तक इस खिताब को 5 बार जीत चुका है। जबकि पाकिस्तान ने 3 बार इसे अपने नाम किया है। 2021 में साउथ कोरिया ने इस टाइटल पर कब्जा किया था।

जीत के पीछे टीमवर्क की अहम भूमिका रही

इस जीत के पीछे प्लेयर्स की मेहनत और टीमवर्क की अहम भूमिका रही।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने न केवल अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई। बल्कि उनकी खेल प्लानिंग ने टीम के प्रदर्शन को भी सुधारने में मदद की।

जुगराज सिंह का गोल न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है।बल्कि यह टीम के सामूहिक प्रयासों का भी परिणाम है।

(सोर्स: सोशल एंड टीवी मीडिया)

ये भी पढ़ें : PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर में क्या है खास, जानिए यहां की ऐतिहासिक धरोहरें, देखें आकर्षक वीडियो

Leave a Comment

Read More

Read More